जल्द खत्म होगा इंतजार! प्रभास की ‘सालार’ पर सामने आया बड़ा अपडेट, पर्दे पर आग लगाएंगे आदिपुरुष के राम

मुंबई : ओम राउत की निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष‘ (Adipurush) के बाद दर्शकों को प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सालार‘ (Salaar) का इंतजार है। काफी समय से फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। अब मूवी से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

केजीएफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके प्रशांत नील  पहली बार प्रभास के साथ काम कर रहे हैं। इसी वजह से दर्शकों का क्रेज नेक्स्ट लेवल पर है। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तब से लोग इसकी एक झलक पाने के लिए बेसब्र हैं। अब ‘सालार‘ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

सालार को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, प्रशांत नील की निर्देशित फिल्म सालार  का टीजर (Salaar Teaser) जल्द ही रिलीज हो सकता है। कहा जा रहा है कि प्रशांत अपनी मच अवेटेड फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और वह पूरी तैयारी और शानदार तरीके से ‘सालार’ का टीजर रिलीज करेंगे। जिस तरह से प्रशांत तैयारी कर रहे हैं, माना जा रहा है कि टीजर धमाकेदार होगा।

कब रिलीज होगी ‘सालार’?

प्रभास की फिल्म ‘सालार‘ को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं है। ये मूवी थिएटर्स में 28 सितंबर 2023 को दस्तक देगी। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘सालार’ को भारत के सबसे दिग्गज निर्देशक प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हों, जो ‘केजीएफ 1’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ऐसे में फिल्म से क्रिटिक्स और दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं।

‘सालार’ की स्टार कास्ट

‘बाहुबली’ स्टारप्रभाष का ‘सालार‘ में लीड रोल है। उनके अपोजिट श्रुति हासन (Shruti Haasan) नजर आएंगी। इसके अलावा जगपति बाबू भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds