लॉगिन

विश्व कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन टीम, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ इतना बड़ा उलटफेर

National July 1, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
विश्व कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन टीम, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ इतना बड़ा उलटफेर

विश्व कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन टीम, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ इतना बड़ा उलटफेर

हरारे। भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट से दो बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम वेस्टइंडीज बाहर हो गई है। क्रिकेट इतिहास की ये अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर है। इससे पहले आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है जब कोई वर्ल्ड चैंपियन टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हो। आपको बता दे कि साल 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप को वेस्टइंडीज ने जीता था। उसके बाद उन्होंने एक भी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब तो नहीं जीता है, लेकिन ऐसा पहली बार है जब वह वर्ल्ड कप खेले बिना ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

दरअसल वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे में खेले जा रहे क्वालीफायर में मुकाबला खेला गया। वेस्टइंडीज की टीम के लिए ये करो या मरो वाले मैच की तरह था। लेकिन इस मैच में स्कॉटलैंड ने उन्हें 8 विकेट से हरा दिया। स्कॉटलैंड से मिली हार के बाद उनकी टीम टॉप 2 की रेस से बाहर हो चुकी है। वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें क्वालीफायर में टॉप 2 में अपनी जगह बनानी थी। लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds