लॉगिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, सदन में गूंजेंगे रेडी टू ईट समेत कई मुद्दे, विभागीय मंत्री देंगे जवाब

Chhattisgarh July 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, सदन में गूंजेंगे रेडी टू ईट समेत कई मुद्दे, विभागीय मंत्री देंगे जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, सदन में गूंजेंगे रेडी टू ईट समेत कई मुद्दे, विभागीय मंत्री देंगे जवाब

रायपुर : 14 जुलाई से छत्तीसढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है. जिसका आज दूसरा दिन है. जहां प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. कल की तरह आज भी सदन हंगामेदार होगा.

मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ बकाया कर ब्याज एवं शास्त्री के निपटान संशोधन को पटल पर रखेंगे. इसके अलावा सीएम साय, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप भी पत्रों को पटल पर रखेंगे. सदन में आज 4 ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे.

सदन में गूंजेगा एंबुलेंस की कमी और रेडी टू ईट का मुद्दा

आज विधायक राजेश अग्रवाल सदन में एंबुलेंस की कमी, तो वहीं नेता प्रतिपक्ष रेडी टू ईट का मुद्दा उठायेंगे. विधायक शेषराज हरवंश अवैध शिकार के मुद्दे से ध्यानाकर्षित करेगी. विधायक अजय चंद्राकर धर्मजीत सिंह, भावना बोहरा घुसपैठियों का मुद्दा उठायेंगे. सदन में चार याचिकाओं को प्रस्तुत किया जाएगा. विधायक लखेश्वर बघेल, भावना बोहरा, ललित चंद्राकार, सावित्री मंडावी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को दी जाएगी बधाई. संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप प्रस्ताव पेश करेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds