‘सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं’, महुआ मोइत्रा पर निशिकांत दुबे का नया वार; पूछे ये तीन सवाल

नई दिल्ली : तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच शुरू हुई तू तू-मैं मैं अभी शांत होती नहीं दिख रही है। दुबे ने बुधवार को एक बार फिर तृणमूल सांसद पर ताजा हमला बोला है। पैसों के बदले सवाल पूछने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि यह मामला देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है।

निशिकांत दुबे के तीखे सवाल

सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा कि यह पूरा मुद्दा भारतीय संसद की गरिमा और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। दुबे ने अपने पोस्ट में महुआ मोइत्रा से कुछ सवाल पूछे हैं, साथ ही मांग रखी है कि उन्हें इनका जवाब देना होगा।

दुबई में एनआईसी (NIC) का मेल खोला था या नहीं?

उनकी विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया?

पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं?

क्या आपको विदेश जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी?

संसद की आचार समिति के सामने पेश होने से ठीक एक दिन पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर फिर से निशाना साधा है।

नियमों के उल्लंघन के आरोप

निशिकांत दुबे का यह आरोप महुआ मोइत्रा के उन आरोपों के बाद आया है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुबे को आश्वासन दिया था कि संसद लॉगिन क्रेडेंशियल के दुरुपयोग पर उनकी शिकायत पर गौर किया जाएगा।

दरअसल महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे औक मनोज तिवारी पर लगाया था कि इन्होंने अगस्त 2022 में देवघर हवाई अड्डे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था। इन दोनों ने एटीसी पर शाम के वक्त निजी विमान को टेक ऑफ कराने के लिए दबाव बनाया था। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया था कि एटीसी ने विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ान के लिए इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds