घर में तीन फूलों की मौजूदगी लेकर आती है खुशहाली, मां लक्ष्मी को अति प्रिय है ये फूल

ऐसा कहा जाता है जिस घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाता है। वहां हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। घर में रखी हर वस्तु का वास्तु महत्व होता है। यहां तक कि घर में रखे पेड़-पौधों का भी खास महत्व है। कुछ पौधों का घर में रखना शुभ फलदायी माना गया है। वहीं, कुछ को अशुभ माना जाता है। इसी क्रम में आज हम जानेंगे वास्तु शास्त्र में किन पेड़-पौधों को बहुत शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार तीन ऐसे खुशबूदार फूल हैं जिन्हें हर किसी को अपने घर में लगाना चाहिए। इन्हें लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

गुलाब का फूल

गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है। गुलाब को प्रेम प्रतीक माना जाता है। गुलाब को पूजा-पाठ विशेष तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गुलाब का फूल होना शुभ माना गया है। गुलाब वैभव लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। गुलाब का पौधा घर में लगाने से घर में आर्थिक समस्याएं नहीं होती हैं। घर में गुलाब का फूल होने से फालतू खर्चों पर काबू पाया जा सकता है।

कमल का फूल

ज्योतिष के अनुसार कमल के फूल का बहुत धार्मिक महत्व होता है। मां लक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु दोनों के हाथों में कमल होता है। मां सरस्वती और ब्रह्मा जी का आसन भी कमल का फूल ही है। कमल के फूल को घर में रखने से आर्थिक समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार शुक्रवार को माता लक्ष्मी की चरणों में कमल का फूल अर्पित करने से घर में धन से जुड़ी हर समस्या खत्म हो जाती है।

गुड़हल का फूल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लाल गुड़हल का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। घर में इसकी मौजूदगी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह फूल माता काली, मां दुर्गा और भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। हनुमानजी को भी गुड़हल का फूल प्रिय होता है। पूजा पाठ में गुड़हल का फूल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है। इससे ग्रहों के दोष भी दूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds