शरीर में इस जगह का तिल का होना व्यक्ति को बनाता है करोड़पति

वैदिक ज्योतिष की शाखा सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल व अन्य चिन्ह देखकर जातक के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में बहुत सी बातें ज्ञात की जाती है। इस विज्ञान के अनुसार किसी भी स्त्री-पुरुष के शरीर के किस अंग पर तिल या अन्य किसी प्रकार के चिन्हों का गहराई से अध्ययन कर भाग्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइये इसी क्रम में आज जानते हैं शरीर के किस अंग पर तिल होने से व्यक्ति करोड़पति होता है।

यहाँ पढ़े इनसे जुडी बाते

1.किसी महिला के बाएं गाल पर तिल होना उसके लिए शुभ माना जाता है। ऐसे लोग प्रेम विवाह करते हैं। इसके साथ ही जीवन में सभी प्रकार के सुख पाते हैं।

2.किसी पुरुष के दाएं गाल पर तिल होना उसके लिए शुभ माना गया है। ऐसे लोग भी प्रेम विवाह करते हैं। इसके साथ ही जीवन में सभी प्रकार के सुख भोगते हैं।

3.किसी महिला एवं पुरुष की गर्दन पर तिल होना उसे खर्चीला बनाता है। ऐसे लोग फिजूल खर्च करते हैं। हालांकि पैसा भी खूब कमाते हैं। इस प्रकार के लोग दूसरों के बारे में ज्यादा सोचते हैं।

4.किसी पुरुष के वक्षस्थल पर तिल होना उसे भाग्यशाली बनाता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवनसाथी के साथ सुखद जीवन जीता है।

5.यदि किसी महिला की छाती पर तिल हो तो वह भी सौभाग्यशाली होती है।

6.यदि किसी महिला की कमर अथवा हिप्स पर तिल हो तो ऐसी महिलाएं अक्सर डिप्रेशन का शिकार होती हैं। उन्हें अपने घर तथा ससुराल में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

7.यदि किसी महिला की बाईं जांघ पर तिल हो तो वह रानी के समान रहती है। दाईं जांघ होने पर ऐसी स्त्री को पति से विशेष प्रेम मिलता है। उनका दांपत्य जीवन भी बहुत अच्छा रहता है।

8.यदि किसी स्त्री या पुरुष के ललाट के बीचो बीच में तिल हो तो ऐसा व्यक्ति राजा के समान जीवन जीता है। ऐसे लोग हमेशा करोड़पति बनते हैं। वे जहां भी जाते हैं, वहीं उन्हें मान-सम्मान तथा सफलता प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds