10 सितंबर से बदल जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य, रवि पुष्य नक्षत्र से अपार धन प्राप्ति की संभावना

ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का उल्लेख है। इनमें से एक रवि पुष्य नक्षत्र है। यह नक्षत्र फलदायी योगों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार या रविवार के दिन पड़ता है, तो यह बहुत शुभ होता है। इस योग को दुर्लभ फलदायी योगों में से एक माना जाता है। 10 सितंबर को रवि पुष्य योग बन रहा है। इस दिन  अजा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। इस दिन सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

रवि पुष्य नक्षत्र कब बन रहा है?

रवि पुष्य नक्षत्र 10 सितंबर को शाम 5 बजे शुरू होगा और 11 सितंबर तक सुबह 6.15 बजे तक रहेगा।

रवि पुष्य नक्षत्र बनने से इन राशियों को लाभ होगा

मिथुन राशि

रवि पुष्य नक्षत्र मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। माता लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरपूर रह सकते हैं। आपका संचार कौशल बहुत प्रभावी हो सकता है।

सिंह राशि

रवि पुष्य नक्षत्र बनने से सिंह राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। इस अवधि में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

तुला राशि

रवि पुष्य नक्षत्र तुला राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। करियर के क्षेत्र में फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds