कंट्रोवर्सी के बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज, रिवीलिंग ड्रेस में ठुमके लगाती नजर आईं अवनीत कौर

मुंबई : कंगना रनोट के बैनर तले बनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का जबसे ट्रेलर सामने आया है, तब से ही फिल्म कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई है। मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के लिपलॉक सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है। लेकिन मेकर्स को इस बात से ज्यादा फर्क पड़ते नहीं नजर आ रहा है। कंट्रोवर्सी के बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है।
अवनीत ने दिखाए लटके झटके
‘टीकू वेड्स शेरू‘ के पहले गाने ‘मेरी जान जान’ का टीजर मंगलवार को कंगना रनोट ने शेयर किया। गाने में अवनीत को रिवीलिंग ड्रेस पहने लटके झटके दिखाते देखा जा सकता है। उन्होंने पिंक कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहने इतना किलर डांस किया है कि गाना मिनटों में वायरल हो गया।
चंद मिनटों के गाने में अवनीत ने अपनी मदमस्त अदाओं को दिखाने की पूरी कोशिश की है। इस गाने में नवाजुद्दीन को नजर नहीं आ रहे, लेकिन एक पल के लिए भी अवनीत से नजरें हटा पाना मुश्किल लग रहा है।
फैंस को नजर आई ये कमी
इस वीडियो सॉन्ग को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन लिखा, ‘ये है इश्क बान जो हमारे दिल पर चल गया। मेरी जान जान का ऑडियो रिलीज हो गया।’ सॉन्ग का कैप्शन लोगों को जितना हसीन लग रहा है, अवनीत के एक्सप्रेशन्स उतने ही बेकार। एक ने कमेंट किया, ‘ऐसा लग रहा है जैसे बच्ची नाच रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये लड़की बहुत बेकार एक्ट्रेस है। आप कोई अच्छी एक्ट्रेस ढूंढ सकती थीं।’
कब रिलीज हो रही ‘टीकू वेड्स शेरू’?
नवाजुद्दीन सिद्दकी और अवनीत कौर की ‘टीकू वेड्स शेरू’ 23 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन साई कबीर ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कंगना रनोट ने संभाली है।
किसिंग सीन पर मचा है बवाल
इस अपकमिंग फिल्म के किसिंग सीन पर बवाल मचा है। ऐसा इसलिए क्योंकि नवाजुद्दीन और अवनीत के बीच तकरीबन 28 साल का एज गैप है।