देश में बुरी तरह पिटी ‘आद‍िपुरुष’ विदेशों में कर रही कमाई, दंग कर देंगे आंकड़े

मुंबई : प्रभास स्टारर ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से कॉन्ट्रोवर्सी में घिरी है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर इसके किरदार तक को लेकर विवाद हो रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर लंबे समय से काफी बज़ था और यही वजह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग की बदौलत इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत भी की। हालांकि, पहले दिन के मुकाबले कमाई में लगातार गिरावट नजर आ रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म फिल्म अपनी लागत की तरफ तेजी से बढ़ती दिख रही है।

Adipurush 4 Days Box Office Collection: फिल्म की कमाई का आंकड़ा प्रॉडक्शन कंपनी ने खुद ट्विटर पर शेयर किया है। इस ट्वीट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया है, ‘हम आपके प्यार और समपर्ण को लेकर शुक्रगुजार हैं। जय श्री राम।’

फिल्म ने चार दिनों में की 375 करोड़ की कमाई

Adipurush Day 4 Box Office Collection Worldwide: इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने चौथे दिन वर्ल्डवाइड 375 करोड़ की कमाई कर डाली है।

पहले दिन के मुकाबले कमाई में 81% की गिरावट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कमाई में इंडियन बॉक्स ऑफिस चौथे दिन भारी गिरवाट दर्ज की गई । रविवार के मुकाबले सोमवार की कमाई की बात करें ओम राउत की इस फिल्म में -76.85% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं ओपनिंग डे के मुकाबले पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में 81% की गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds