प्रदेश के 100 रचनाकारों का सम्मान : 20 अप्रैल को वृंदावन सभागृह में होगा आयोजन, काव्य पाठ भी करेंगे रचनाकार

रायपुर। प्रदेश की जानी-मानी सामाजिक और साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा 20 अप्रैल, रविवार को राजधानी रायपुर के वृंदावन सभागृह में प्रदेश के चयनित रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा l इस मौके पर सम्मानित साहित्यकारों द्वारा काव्य पाठ भी किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी कि, यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अब तक हजारों साहित्यकारों को मंच और सम्मान प्रदान किया जा चुका है। यह आयोजन हर साल उन नवोदित लेखकों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है, जो दूर-दराज के इलाकों से अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ आते हैं। साथ ही जाने-माने साहित्यकारों को भी इसमें सम्मानित किया जाता है।

undefined

अलग-अलग जिलों से कई रचनाकार लेंगे भाग

इस कार्यक्रम में महिला और पुरुष दोनों रचनाकारों को एक साथ मंच मिलता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में रचनाकारों ने इसमें भाग लेने के लिए प्रविष्टियां भेजी हैं। अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि, वक्ता मंच वह संस्था है जिसने तीन दशक पहले ही प्रदेश में सबसे पहले इस तरह के बड़े स्तर पर साहित्यकारों के सम्मान की शुरुआत की थी। आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था की पूरी टीम पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds