Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर के लोग कड़ाके की ठंड पड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी किया है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आज यानी शनिवार की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज मौसम  साफ रहेगा। सुबह सात बजे से ही कई हिस्सों में धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, रात के समय दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इसके बाद सोमवार से लेकर मंगलवार तक दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

राजधानी के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अधिकतम तापमान डिग्री 24 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds