CG : नक्सल प्रभावित गांव एनमेटा में पहली बार प्राथमिक शाला का शुभारंभ

अबूझमाड़। नक्सल प्रभावित गांव एनमेटा में पहली बार प्राथमिक शाला का शुभारंभ हुआ। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, अबूझमाड़ की धरती पर स्कूल की घंटी का गूंजना एक नई शुरुआत का प्रतीक है। बंदूक की आवाजें थम रही हैं, और शिक्षा की रोशनी से यह इलाका आलोकित हो रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, जो यहां की जनता को एक नई दिशा और उम्मीद दे रहा है। यह सब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संभव है।

मंत्री कश्यप ने x पर लिखा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में नारायणपुर के एनमेटा गांव में पहली बार प्राथमिक शाला का हुआ शुभारंभ हुआ। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में अब स्कूल की घंटी गूंजेगी, बंदूक की गोली नहीं। नियद नेल्लानार योजना से तेजी से हो रहा विकास अबूझमाड़ का विकास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds