लॉगिन

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की 29वीं बैठक आज, बैठक में लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

Chhattisgarh June 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की 29वीं बैठक आज, बैठक में लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की 29वीं बैठक आज, बैठक में लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

रायपुर। आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की 29वीं बैठक आयोजित की जाएगी। ये बैठक दोपहर 12.00 बजे शुरू होगी। माना जा रहा है कि, आज होने वाले बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारी, राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता और नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा हो सकती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार की तरफ से नीतियां भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित करने की भी संभावना है।

बता दें कि, सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि किसानों के हित में कुछ अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। ये भी माना जा रहा है कि तबादला नीति भी जून में लागू होगी और बैन खुलेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds