लॉगिन

विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन, प्रश्नकाल में गूंजेगा मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा, गौधाम योजना पर भी पूछे जाएंगे सवाल

Chhattisgarh March 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन, प्रश्नकाल में गूंजेगा मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा, गौधाम योजना पर भी पूछे जाएंगे सवाल

विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन, प्रश्नकाल में गूंजेगा मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा, गौधाम योजना पर भी पूछे जाएंगे सवाल

रायपुर : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन है. जहां सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंदिरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा गूंजेगा. इसके साथ ही फ्लाईएश प्रबंधन, गौधाम योजना पर भी सवाल पूछे जाएंगे. मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल जवाब देंगे.

इसके अलावा सदन में आज एक साथ 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे. पहले दो ध्यानाकर्षण पढ़े जाएंगे, और मंत्री सवालों के जवाब देंगे. शेष ध्यानाकर्षण पढ़े हुए और मंत्री के जवाब दिए माने जाएंगे. सदन में विकास कार्यों से जुड़े याचिकाओं की प्रस्तुति होगी. मंत्री टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. इसके अलावा विधायक रिकेश सेन, पुन्नुलाल मोहिले, लखेश्वर बघेल अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds