लॉगिन

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा, अगले 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम, जानें कैसा रहेगा सरगुजा-रायपुर का हाल

Chhattisgarh February 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा, अगले 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम, जानें कैसा रहेगा सरगुजा-रायपुर का हाल

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा, अगले 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम, जानें कैसा रहेगा सरगुजा-रायपुर का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है. प्रदेश में बीते दिनों की ठंड के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क दर्ज किया गया. कहीं भी वर्षा के मुख्य आंकड़े दर्ज नहीं किए गए हैं. मौसम प्रणाली (साइनोप्टिक सिस्टम) भी फिलहाल निरंक बनी हुई है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव की कोई स्थिति नहीं है.

सरगुजा-रायपुर का क्या है हाल?

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सरगुजा संभाग में घना कोहरा छाया है, तो रायपुर में सुबह से हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds