टीडीपी ने जारी की 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पार्टी प्रमुख बोले- जनता की राय को दी गई प्राथमिकता

अमरावती (आंध्र प्रदेश) :  तेलुगु देशम पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी करने के कुछ दिनों बाद गुरुवार को आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 34 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट पार्टी प्रमुख नायडू ने लिखा, “आगामी 2024 चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जनता के सामने रखी जा चुकी है। अब हम आपके लिए दूसरी सूची लेकर आए हैं, जिसमें 34 और उम्मीदवार हैं।”

टीडीपी, भाजपा और जेएसपी के बीच गठबंधन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में सीट-बंटवारे के समझौते पर मुहर लगा दी। सीट-बंटवारे के समझौते के अनुसार लोकसभा चुनाव में भाजपा छह सीटों पर, टीडीपी 17 सीटों और जेएसपी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं राज्यसभा चुनाव में भाजपा 10 सीटों पर, टीडीपी 144 सीटों और जेएसपी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अमरावती में आज सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया गया। बता दें कि राज्य में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा के साथ गठबंधन करने पर टीडीपी को अन्य विपक्षी पार्टियों की आलोचना का सामना करना पड़ा। दरअसल, 2018 में मोदी सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने के बाद टीडीपी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से अलग हो गई थी।

एपीसीसी अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने नायडू से यह स्पष्ट करने की मांग की कि उन्होंने क्यों भाजपा के साथ गठबंधन किया। शर्मिला ने बताया कि भाजपा पिछले 10 वर्षों से लोगों को धोखा दे रही है। बता दें कि देश में इस साल अप्रैल-मई की तरफ लोकसभा चुनाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds