लॉगिन

लिव इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत : रात को प्रेमी से हुआ था झगड़ा, सुबह मिली लाश

Chhattisgarh November 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
लिव इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत : रात को प्रेमी से हुआ था झगड़ा, सुबह मिली लाश

लिव इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत : रात को प्रेमी से हुआ था झगड़ा, सुबह मिली लाश

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रवान में एक किराए के मकान में 50 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला पिछले 14-15 वर्षों से 70 वर्षीय धनसाय विश्वकर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस संदेही धनसाय विश्वकर्मा से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को सुबह मिली सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 12 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को ग्राम खान के एक किराए के मकान में महिला का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मृतिका की पहचान रेवती जायसवाल (50) वर्ष) के रूप में हुई है।

रात को हुआ था विवाद

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि 11 नवंबर की रात करीब 11 बजे मृतिका और धनसाय विश्वकर्मा दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हत्या या कुछ और?

सवाल यह है कि आखिर रात में हुए विवाद के बाद महिला की मौत कैसे हुई? क्या यह मारपीट के दौरान हुई हत्या है या मौत की कोई दूसरी वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds