मणिपुर में लापता युवक का कंकाल मिला, हत्या का वीडियो हुआ था वायरल

इंफाल: मणिपुर के चंदेल जिले के सोकोम गांव में एक युवक का कंकाल बरामद हुआ है। जिस युवक का कंकाल मिला है, वह बीते कई महीनों से लापता था। युवक की पहचान काकचिंग गांव के 19 वर्षीय न्गानगोम नेवी के रूप में हुई है, जो कि जिले के सुगनु गांव का निवासी था। युवक बीते साल 28 मई को लापता हुआ था। मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें संदिग्ध उग्रवादी युवक के सिर को धड़ से अलग करता नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद न्गानगोम की फिर से उस जगह शव की तलाश शुरू हुई, जहां वीडियो में युवक की हत्या की गई थी। तलाशी के दौरान ही युवक का नरकंकाल बरामद हुआ। वीडियो में न्गानगोम ने जो कपड़े पहने हुए थे, वह भी रिकवर कर लिए गए हैं। कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा गया है ताकि मृतक की पुष्टि हो सके। कंकाल को जेएनआईएमस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds