बर्तन चमकाने के नाम पर सोने-चांदी की जेवरात पर करते थे हाथ साफ, 6 आरोपी गिरफ्तार

Raipur। राजधानी पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सोने-चांदी के जेवरात चमकाने के नाम पर महिलाओं से ठगी कर रहा था. गिरोह के 6 सदस्य बिहार से रहने वाले हैं. ठग गिरोह तांबा-पीतल के बर्तनों को साफ करने का झांसा देकर घरों में घुसते थे उसके बाद सोने-चांदी के असली गहनों की जगह नकली सामग्री लेकर रफूचक्कर हो जाते थे. आरोपियों ने रायपुर और दुर्ग जिले में लोगों को अपना शिकार बनाया था. ठगी का शिकार होने वाली महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस मामले के खुलासा एसएसपी लाल उमेद सिंह ने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds