Delhi Liquor Scam : EOW-ACB ने पूर्व महापौर को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए किया तलब

Delhi Liquor Scam, रायपुर। शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू-एसीबी ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर और कुछ करीबी रिश्तेदारों को नोटिस जारी किया है. ईओडब्ल्यू-एसीबी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह नोटिस जारी किया गया है. सूत्र बताते हैं कि पूर्व महापौर ने नगरीय निकाय चुनाव का हवाला देते हुए पूछताछ से छूट मांगी है. माना जा रहा है कि पूछताछ शुरू होने के बाद एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एजाज ढेबर के बड़े भाई और घोटाले के किंगपिन कहे जाने वाले अनवर ढेबर इस मामले में पहले से ही जेल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds