इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगी शनि जयंती, शीघ्र बनेंगे अटके हुए काम

न्याय के देवता शनि देव की जयंती इस वर्ष बेहद शुभ योग में मनाई जा रही है। शनि जयंती के शुभ योग का लाभ पांच राशियों को विशेष रूप से मिलने वाला है। शनि के शुभ प्रभाव से इन राशियों के बिगड़े काम बनने लगेंगे। इस वर्ष शनि जयंती 19 मई को रहेगी। शनि को प्रसन्न करने के लिए यह सबसे शुभ दिन माना गया है। आइये जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

वृषभ

इस राशि के जातकों के लिए शनि जयंती बेहद शुभ रहेगी। वृषभ के स्वामी शुक्र देव हैं जोकि शनि के मित्र ग्रह हैं। शनि वृषभ राशि वालों पर हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। शनि जयंती से वृषभ राशि वालों को धन, पद और मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। शनि की कृपा से इन राशि के लोगों के सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

कर्क

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि जयंती शुभ रहेगी। शनि के प्रभाव जातकों को परिजनों को पूरा सहयोग मिलेगा। करिअर में उन्नति होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

तुला

शनि जयंती तुला राशि के लिए भी शुभ फलदायी है। तुला राशि के स्‍वामी भी शुक्र हैं और इस राशि में शनि हमेशा उच्च अवस्था में रहते हैं। तुला राशि के जातकों पर भी शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। शनि जयंती के शुभ योग से तुला राशि वालों को सफलता, पैसा, प्रसिद्धि और खुशी मिलेगी

कुंभ

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि पर अभी साढ़ेसाती चल रही है। शनि जयंती कुंभ राशि वालों के लिए राहत भरी खबर लाएगी। इस शुभ योग से आपको धन लाभ होगा। आपको आपकी मेहनत का फल, प्यार और सम्मान मिलेगा।

मकर

इस राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनि देव इस राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। शनि के प्रभाव से मकर राशि वालों के नेतृत्व क्षमता में सुधार आएगा। शनि जयंती के शुभ योग से आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds