हड़ताल कर रहे एनएचएम के 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त, काम पर नहीं लौटने के बाद विभाग का सख्त एक्शन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारी कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने हड़ताल कर रहे 25 अधिकारी- कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई. वहीं इसे लेकर बुधवार की देर शाम आदेश जारी कर दिया गया है.
एनएचएम के 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त
दरअसल 29 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने कर्मचारिययों के लिए काम पर लौटने का आदेश जारी किया था. वहीं काम पर वापस नहीं लौटने के आदेश के उल्लंघन पर 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त क दी गई है.
18 अगस्त से कर रहे हड़ताल
बता दें कि एनएचएम के छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 अगस्त 2025 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही थी. इससे पूर्व 13 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत 10 मांगों में से 5 मांगों पर सहमति व्यक्त कर आवश्यक आदेश जारी किए जा चुके थे, जबकि शेष मांगों पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श जारी था.