CG : पुलिस जांच को देखकर कार छोड़कर भागा आरोपी, कार से 10 लाख का गांजा बरामद

सरगुजा : पुलिस की घेराबंदी देखकर कार से 10 लाख रुपये का गांजा लेकर अंबिकापुर की ओर आ रहे आरोपी भाग निकला। पुलिस ने कार से 50 किलों गांजा जब्त किया है, लेकिन आरोपी की तलाश जारी है। कार के नंबर के आधार पर कार मालिक तक पुलिस पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

दरअसल, मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि, रायगढ़ मार्ग से कार सवार बड़ी मात्रा में गांजा लेकर अंबिकापुर की ओर आ रहे हैं। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लुचकी घाट के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान एक संदिग्ध मारूती अर्टिगा वाहन लुचकी घाट के पास पहुंची और पुलिस जांच देखकर चालक ने गाड़ी दूर में खड़ी कर दी। पुलिस की टीम जब तक कार के पास पहुंची, तब तक तो कार सवार जंगल के रास्ते भाग निकला। पुलिस ने कार चालक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ने में सफल नहीं हो पाए, मारूती अर्टिगा कार की जांच की गई तो कार में चार बोरे लदे हुए मिले। बोरों के अंदर पैकेट में गांजा भरा हुआ मिला है।

कितना गांजा जब्त किया गया

एडिशनल एसपी ने बताया कि, चार बोरों से 50 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। वहीं मारुती अर्टिगा वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 20 (C) NDPS एक्ट का अपराध केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार के नंबर से मालिक के संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds