CG : दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर  : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सराफा कारोबारी के दुकान के सामने से चार उठाईगिरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उड़ीसा के अंतर्राज्यीय गिरोह ने छत्तीसगढ़ में पैर पसारना शुरू कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की पहचान हो गई है।

बता दें, एसपी रजनेश सिंह, एएसपी उमेश कश्यप, साइबर सेल प्रभारी एएसपी अनुज कुमार ने इस वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने उठाईगिरी में सोने चांदी समेत बाकी आभूषण बरामद किए हैं। वहीं दो हाईटेक मोटरसाइकिल जब्त की घई है। वारदात को सुलझाने में 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है।

चारों आरोपी गिरफ्तार 

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, चारों आरोपी उड़िशा के गंजाम और जाजपुर जिले के रहने वाले हैं। ओड़िशा से छत्तीसगढ़ में पहली दस्तक देने के लिए गिरोह के सभी आरोपी बिलासपुर में पहली वारदात को अंजाम देते वक्त गिरफ्तार हुए हैं।

ज्वेलर्स के संचालक ने दी रिपोर्ट 

इस वारदात में पुलिस ने मां भवानी ज्वेलर्स के संचालक जवाहर प्रसाद सोनी की रिपोर्ट पर 10 घंटे के अंदर चारों आरोपी दीपक प्रधान, अर्जुन प्रधान, आर्यन उर्फ महेश प्रधान समेत भोला प्रधान को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं बिलासपुर में दूसरी घटना के शिकार में मास्टर माइंड घूम रहे थे। इस घटना के अलावा जिले कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुंगली इत्यादि में वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds