शनि-अस्त : कुंभ राशि में आज अस्त होंगे शनि, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। यह नैतिकता, न्याय, कैरियर जीवन की उपलब्धियां गुणों और मूल्यों से संबंध रखते हैं। शनि दीर्घकालिक योजना या दूरदर्शिता के साथ चिंता के भी प्रतीक हैं। कुंडली में शनि जब मजबूत स्थिति में होते हैं। तो वे जातकों को रंक से राजा बना देते हैं।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉं सतीश सोनी के अनुसार धीमी गति से चलने वाला एक कठोर ग्रह शनि है। जो जातकों को कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि देव 30 जनवरी की रात 12:02 पर कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे और 5 मार्च को कुंभ राशि में ही उदित होंगे। पंचांग भेदों के अनुसार कहीं, कहीं पंचांग में शनि अस्त 3 फरवरी को भी बताया गया है। इनके अस्त होने से सभी 12 राशियां पर प्रभाव पढ़ने के साथ ही देश दुनिया पर वैश्विक प्रभाव भी पड़ेगा। इसके प्रभाव से पेट्रोल या डीजल कारों के मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की डिमांड बढ़ती हुई दिखेगी। वही सरकार भी इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माण को लेकर कुछ नीतियां भी तय कर सकती है। इसके साथ ही शनि के अस्त होने से कुछ घटनाएं भारत की न्यायपालिका प्रणाली में कमियों को उजागर कर सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लेकर भी कुछ नए नियम लागू हो सकते हैं। दक्षिण, पश्चिम, पूर्व के देशों से भारत के संबंध मजबूत होने के असर देखेंगे। खनन, लोहा, चमड़ा, पेट्रोलियम आदि क्षेत्रों में विकास की गति धीमी रह सकती है। दुनिया भर में लोगों का रुझान धर्म, कर्म, धर्म के प्रति इस समय अधिक रहेगा।

शनि ग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्त करने के लिए क्या करें

– शनि मंत्रों का जाप करें

– गरीब, निर्धन लोगों को उड़द की दाल या उड़द की खिचड़ी दान करें

– विकलांग लोगों को भोजन खिलाए

– वृद्ध और बड़ों का सम्मान करें

– शिव पूजा करें। इसके साथ ही प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें

शनि अस्त का राशि गत प्रभाव

मेष राशि: पिता का स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि: प्रोफेशनल लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

मिथुन राशि: परिवार में किसी की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको परेशान करेगी

कर्क राशि: अचानक से लाभ हानि के योग बनेंगे

सिंह राशि: कोई नया फैसला सोच विचार करके ही करें। कन्या राशि स्वास्थ्य का रखें ध्यान

तुला राशि: परिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव

वृश्चिक राशि: हो सकते हैं। ठगी के शिकार

धनु राशि: यात्रा के दौरान परेशानियां रह सकती हैं। मकर राशि सट्टा बाजार, शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

मीन राशि: आर्थिक नुकसान और कर्ज की बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds