लॉगिन

आदतन बदमाश ने ऑटो चालाक पर किया जानलेवा हमला, अपराध दर्ज करने में पुलिस करने लगी आनाकानी

Chhattisgarh January 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
आदतन बदमाश ने ऑटो चालाक पर किया जानलेवा हमला, अपराध दर्ज करने में पुलिस करने लगी आनाकानी

आदतन बदमाश ने ऑटो चालाक पर किया जानलेवा हमला, अपराध दर्ज करने में पुलिस करने लगी आनाकानी

दुर्ग: भिलाई में कुछ दिन पहले जेल से छूटे लूट के आरोपी ने एक ऑटो चालक को छावनी थाने के ठीक सामने सरेराह पीटा। इतना ही नहीं उसने ऑटो में जमकर तोड़फोड़ की और चाकू से ड्राइवर के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। ऑटो चालक जब घायल अवस्था में छावनी थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचा तो पुलिस ने खुर्सीपार का केस बताकर शिकायत नहीं दर्ज की। इसके बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। एसपी से शिकायत की तब जाकर छावनी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

मिली जानकारी के अनुसार, कैंप-1 सुभाष चौक प्रगति नगर निवासी अमन सिंह ऑटो चलाने का काम करता है। रविवार शाम वो सवारी छोड़ने खुर्सीपार गया था। वहां से लौटते समय खुर्सीपार गेट के पास आदतन अपराधी ईश्वर सिन्हा व उसके साथियों ने ऑटो रुकवाया।अमन ने ऑटो नहीं रोका तो इससे ईश्वर व उसके साथियों ने उसका पीछा किया। वो लोग उसका पीछा करते हुए पावर हाउस तक आए और नेशनल हाईवे में छावनी थाने के सामने उसे रोक लिया।

ईश्वर ने गाली गलौज करते हुए सड़क पर बड़ा पत्थर अमन के मुंह पर मारा, ईश्वर के साथियों ने ऑटो में तोड़फोड़ की और चाकू निकालकर उस पर हमला भी किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में अमन छावनी थाने पहुंचा, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ममला खुर्सीपार थाना है तो वहीं शिकायत दर्ज कराओ। बाद में आप पार्टी के दबाव और विरोध के बाद छावनी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds