आज से राजिम कुंभ कल्प मेले का आगाज, शाही स्नान के लिए 100 मीटर लंबा घाट, सुरक्षा के खास इंतजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रयाग यानि राजिम में आज से राजिम कुंभ कल्प मेले का आगाज हो गया है. ये मेला माघी पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम राजिम समेत रुद्रेश्वर घाट रुद्री, कर्णेश्वर धाम सिहावा, डोंगेश्वर घाट डोंगापथरा समेत विभिन्न स्थानों पर लगा है.

भक्तों ने तड़के 4 बजे ही नदी में स्नान कर भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की. राजिम में कुलेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने भक्तों की लंबी कतार लग गयी है. वहीं 10 फरवरी को संत समागम होगा. वहीं 15 फरवरी तक राजिम कुंभ कल्प चलेगा.

शाही स्नान के लिए बनाया 100 मीटर लंबा घाट

बता दें कि त्रिवेणी संगम में अस्थाई सड़क और कुंड बनाए गए हैं. शाही स्नान घाट करीब 100 मीटर और आरती घाट 120 मीटर लंबा बनाया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य मंच बना है. शाम 6.30 बजे महाआरती होगी, फिर 7 बजे अतिथियों द्वारा 15 दिवसीय कुंभ कल्प महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा.

राजिम मेले में कैसा हैं इंतजाम?

राजिम त्रिवेणी संगम में लक्ष्मण झूला के ठीक नीचे अस्थाई सड़क बनाई गई है. वहां दुकानें भी लग चुकी हैं.

राजिम में त्रिवेणी संगम पर स्थित लक्ष्मण झूला मेले के लिए आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा है.

त्रिवेणी संगम में कुटिया के अलावा संतों और श्रद्धालुओं के रूकने डोम बनाया है. स्नान के लिए कुंड भी बना है.

विद्युत, परिवहन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस,

रात्रिकालीन बस सेवा और त्वरित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी,

शाही स्नान के लिए नदी तट पर कड़ी सुरक्षा और बैरिकेटिंग होगी,

भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी,

संवेदनशील क्षेत्रों में सतत गश्त के निर्देश दिए गए,

खाद्य विभाग को दाल-भात केंद्र और चावल आबंटन करने के आदेश,

फायर ब्रिगेड और क्रेन को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश,

मेला परिसर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर सख्ती,

मांस, मछली और मदिरा बिक्री पर 15 दिन का पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा.

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने पुलिस जवान विभिन्न स्थानों पर पाइंट बनाकर यातायात नियंत्रित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds