रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा संगठन में तैयारी तेज, चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी की हुई नियुक्ति

रायपुर। भाजपा संगठन में चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। खूबचंद पारख प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मधुसूदन यादव सह चुनाव अधिकार नियुक्त किए गए हैं।

कृष्ण मूर्ति बांधी सह चुनाव अधिकार नियुक्त किए गए हैं। चम्पादेवी पावले सह चुनाव अधिकार नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने नियुक्ति की है।

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज 

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के साथ कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। बताया जाता है कि इसके एक-दो दिनों के भीतर प्रत्याशी का नाम जारी कर दिया जाएगा। दावेदारों के नामों को लेकर चुनाव समिति की बैठक जल्द होगी।

वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं और प्रभारियों से लेंगे फीडबैग 

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं और प्रभारियों से फीडबैक लेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी तीनों नए प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश. प्रभारी सचिन पायलट का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। कार्यकर्ता सम्मेलन के दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 253 बूथ के बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं से कहा गया है कि हर बूथ से 10 कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds