भाजपा ने सुनील सोनी को दिया टिकट : डॉ. रमन बोले- जनता प्रचंड वोटों जिताकर बनाने जा रही विधायक, कांग्रेस की हार तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा से बीजेपी ने सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके टिकट मिलने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, सुनील सोनी ने रिकॉर्ड वोटों से सांसद का चुनाव जीता था। अब वो रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतने वाले विधायक बनेंगे और ऐसा शत- प्रतिशत होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी दें फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि, जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जिताने जा रही है।

राहुल के बयान पर किया पलटवार 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि, आदिवासी देश के मालिक है और बीजेपी इन्हें वनवासी कहती है। उनके बयान पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, अबूझमाड़ को अबूझमाड़ बनाया किसने? कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ को उपेक्षित रखा था। अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है।

राहुल गांधी को राजनीति का एबीसीडी मालूम नहीं 

उन्होंने आगे कहा कि, टोडरमल के बाद सर्वे नहीं हुआ और आज वहां सर्वे हो रहा है। राहुल गांधी को राजनीति का एबीसीडी तक मालूम नहीं है, उनको जो लिखकर देतें हैं वो पढ़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds