राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में भरी उड़ान, असम के तेजपुर एयरबेस से किया टेक-ऑफ

गुवाहाटी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज तीसरा व आखिरी दिन है। अपने दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट से उड़ान भरी। असम के तेजपुर एयरबेस से राष्ट्रपति ने यह उड़ान भरी। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को गुवाहाटी में गजराज महोत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानवता के बीच पवित्र रिश्ता होता है। जो कार्य प्रकृति और पशु-पक्षियों के लिए हितकारी है, वह मानवता के भी हित में है। धरती माता के हित में भी है। इससे पूर्व उन्होंने कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी को खाना खिलाया और जीप सफारी का लुत्फ लिया। राष्ट्रपति ने हाथियों के साथ दया का व्यवहार करने, उनके गलियारों को अवरोधों से मुक्त रखने का आग्रह किया ताकि उनकी आवाजाही आसान हो सके।

बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय असम दौरे पर गुरुवार दोपहर गुवाहाटी पहुंची थीं। हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यापल गुलाब चंद कटारिया भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds