CG नामांकन रद्द होने पर सियासत : किरण देव बोले- फार्म गलत भरेंगे तो रद्द होगा ही, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का बयान सामने आया है। किरण देव ने कहा कि, कांग्रेस लोकतंत्र पर कितना विश्वास करती है पूरा देश जानता है।  फॉर्म गलत भरेंगे गलत जानकारी देंगे तो फॉर्म रिजेक्ट ही होगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है इसलिए अब इसमें राजनीति करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बवाल पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जांच पड़ताल के लिए वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है। बाहरी तत्वों का समावेश हो सकता है। भाजपा में कभी ऐसा नहीं होता है। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कहा कि, यह विशुद्ध रूप से कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है।  हर चुनाव के पहले बीजेपी ऐसे सम्मेलन करती है।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल जाएंगे निर्वाचन आयोग

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग जाएगा। कांग्रेसी वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में जाएंगे। धमतरी में मेयर कैंडिडेट के नामांकन रद्द करने का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर चर्चा करेंगे। सभी नेता राजीव भवन से 10.30 बजे रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds