naxalites surrender: 7 नक्सलियों का सरेंडर : इनमें एक वृद्धा भी शामिल, उत्तर बस्तर में कमजोर हुआ ‘लाल’ संगठन, जंगल छोड़कर भाग रहे नेता

कांकेर।naxalites surrender: नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी ऑपरेशन से नक्सल संगठन में खलबली मची हुई है। उत्तर बस्तर में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। शुक्रवार को डीवीसीएम रैंक की उम्र दराज ममता समेत 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें 8 – 8 लाख के तीन इनामी समेत कुल 32 लाख के इनामी नक्सली शामिल हैं।

naxalites surrender: ममता उर्फ शांता (60) नक्सल संगठन की शुरुआत के समय से सक्रिय रही। वह 1996 से लेकर 2024 तक 26 ऐसी वारदातों में शामिल रही, जिसमें कई जवानों की शहादत हुई थी। इसके अलावा आयतु राम पोटाई, मिल्ट्री कंपनी नंबर 5 का सदस्य है वह 2019 में बीएसएफ जवानों को एंबुश में फसाने जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल रहा।

कई बड़े वारदातों में शामिल थे ये नक्सली 

naxalites surrender: वहीं एक अन्य दिनेश मट्ठामी कंपनी नंबर 10 का सदस्य है। वह 2018 , 2019 में बीएसएफ जवानों को एंबुश में फंसाने जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल था, जिसमें 6 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा जमुना उर्फ नीरा जिस पर 5 लाख का ईनाम है और संजय नरेटी, सगुन राम आंचला, इतवारिन पड़्दा पर एक -एक लाख का ईनाम घोषित था। इन सभी ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds