भाजपा नेता को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, 3 अभी भी फरार

कोरिया : जिले के सोनहत इलाके के नौगई गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां वरिष्ठ भाजपा नेता और व्यवसायी भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की उनकी ही फॉर्च्यूनर कार में जलकर मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई और शव बुरी तरह झुलस गया. वहीं इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं 3 लोग अभी फरार है.

कोरिया हत्याकांड मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पूरा मामला आपसी रंजिश का है. इसमें 9 नामजद आरोपी बनाए गए है. जिसमें चार लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. जिनके नाम अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी बताए जा रहे है. बाकि लोगों की तलाश अभी जारी है.

आपसी रंजिश में घटना को दिए अंजाम

जानकारी के अनुसार सोनहत के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था. रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था.

आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार को लगाई आग

देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया. विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के सामने डंपर लगाकर उसका रास्ता रोक दिया और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. कार में भरत सिंह, उनका भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति सवार थे. आरोप है कि हमलावरों ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने और जान बचाकर भागने का मौका नहीं दिया, जिससे वे आग की चपेट में आ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds