लॉगिन

Sex Racket : सेक्स रैकट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, फिल्मी स्टाइल में मारी रेड

Chhattisgarh April 26, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Sex Racket : सेक्स रैकट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, फिल्मी स्टाइल में मारी रेड

Sex Racket : सेक्स रैकट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, फिल्मी स्टाइल में मारी रेड

जगदलपुर। शहर के तेतरखूंटी इलाके में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बोधघाट थाना पुलिस ने जाल बिछाकर छापा मारा और मौके से 3 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायत पर हुई कार्रवाई
पुलिस को स्थानीय नागरिक से सूचना मिली थी कि तेतरखूंटी में एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एएसपी और सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

फोन पर फंसी आरोपी युवती
पुलिस ने एक पॉइंटर अधिकारी को ग्राहक बनाकर भेजा, जिसने आरोपित युवती कविता साहू से संपर्क किया। बातचीत के दौरान कविता ने 1500 रुपये में लड़की उपलब्ध कराने की बात कही।

जैसे ही सौदा तय हुआ, पुलिस ने मारा छापा
पॉइंटर ने तय रकम 1500 रुपये आरोपी युवती को दिए और इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने मकान पर रेड कर दी। छापेमारी के दौरान वहां से तीन महिलाएं और दो पुरुष पकड़े गए।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों में कविता साहू उर्फ मानसी, पूजा नाग उर्फ मोना, केश कुमारी उर्फ किरण कोर्राम उर्फ मान्या, प्रवीण ए.पी. प्रकाश एस., और विपिन एम.जी. शामिल हैं। पूछताछ में कविता साहू ने खुलासा किया कि वह पूजा नाग और केश कुमारी को अपने साथ रखकर देह व्यापार करवा रही थी, जबकि प्रवीण और विपिन नियमित ग्राहक थे।

सबूत भी बरामद
पुलिस ने मौके से 4500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानती है, इसलिए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds