CG खल्लारी के जंगल में शिकारियों की करतूत : हाईटेंशन पोल से तार बिछाया, तेंदुआ और गौर की मिली लाश

महासमुंद। करंट के जाल में फंसकर जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में एक नर तेंदुआ और एक नर गौर की मौत हो गई। शिकार की यह घटना जिले बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल के कक्ष रमांक 182 में सोमवार सुबह हुई। दोनों वन्य प्राणियों के शव सुबह पाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार,  खल्लारी पहाड़ी के नीचे जंगल मे अज्ञात शिकारियो ने हाई टेंशन बिजली पोल से लगभग 400 मीटर लंबा बिजली का तार बिछा कर शिकार को अंजाम दिया है। दोनों वन्य प्राणियों की मौत के बाद शिकारियों ने बिजली के तार सहित शिकार के अन्य औजार घटनास्थल से हटा लिया। मृत नर तेंदुए की आयु 05 से 06 वर्ष, लम्बाई 06 फीट 03 इंच एवं ऊंचाई 70 सेन्टीमीटर है। मृत तेंदुए के पैरों में करेंट लगने के निशान दिखाई दे रहे है। मृत तेंदुए के शव से लगभग 50 मीटर दूर विशालकाय वन्य प्राणी गौर की भी करंट लगने से मौत हुई है।

करंट लगने से गई दोनों की जान 

विशालकाय गौर की आयु लगभग 07 वर्ष और लंबाई 09 फीट 06 इंच एवं ऊंचाई 05 फीट 03 इंच मापी गई है। वन विभाग के द्वारा मुनारा सर्वे किये जाने के चलते जब वन कर्मी जंगल मे पहुंचे तब घटना की जानकारी सामने आई। घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात शिकारियो के द्वारा शिकार के लिये बिजली के तार बिछाने पर तेंदुआ और गौर की करंट लगने से मौत हुई है। दोनों मृत वन्य प्राणियों का पोस्टमार्टम के बाद जलाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds