रायपुर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- राजनीति के लिए संविधान का उपयोग कर रही कांग्रेस

रायपुर। मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। इसी बीच अब उनका बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। साथ ही कई विषयों को लेकर अपनी बात रखी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक देश एक चुनाव के लिए जेपीसी की बैठक मामले में कहा- बार-बार चुनाव होते हैं तो देश के विकास में बहुत रुकावट आती है। एक साथ चुनाव होगा तो शासकीय धन की बचत होगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-  देश में ब्लैक मनी का चलन भी काम होगा। वफ्फ कानून को लेकर बीजेपी देशभर में अभियान चला रही है। मुस्लिम समझने लगे हैं वफ्फ कानून हमारे हित का है। कुछ लोग जमीन का व्यापार करते थे। बहुत सारे मुस्लिम बिल का समर्थन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बड़ी बैठक को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस छोटा होते जा रही है, जिस तरीके से कांग्रेस के नेताओं के कारनामे है। कांग्रेस कितनी भी बैठक कर ले विस्तार संभव नहीं है।

बंगाल हिंसा पर बोले मंत्री विजयवर्गीय 

बंगाल हिंसा पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल में प्रायोजित दंगे हो रहे हैं। बंगाल को हिंदू विहीन करने का प्रयास है। ममता बनर्जी को देश की चिंता नहीं है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में स्थान दिया जा रहा है। जिसकी गलत गतिविधियों में बांग्लादेशी शामिल होते हैं। इस मामले को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस और राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा- जहां जीत होती है वहां सवाल नहीं। जहां हारे वहां सवाल उठाना, कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। जनता इसे समझ रही है. इसलिए कांग्रेस को हर जगह नकार रही है।

संविधान का मजाक उड़ा रही कांग्रेस 

कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान पर कहा – कांग्रेस संविधान का उपायोग राजनीति के लिए कर रही है। अगर कांग्रेस संविधान के अनुरूप चली होती तो ये दुर्दशा नहीं होती। संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने नहीं किया। जो अपनी जेब में संविधान की किताब लेके घूम रहे है, मूल उसमें है क्या।

कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई 

संविधान की धज्जियां कांग्रेस ने उड़ाई है। आपातकाल लगाया कांग्रेस ने, जब यूपीए की सरकार थी तब उनके नेता ने बिल की कॉपी फाड़ी थी। अब वहीं नेता देश के संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विदेश में बयान दे रहे है, इससे क्या देश का सम्मान बढ़ेगा। आंबेडकर जी के सम्मान में भाजपा 10 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए है। मैं राजनांदगांव जा रहा हूं, देश में सभी नेता अलग अलग स्थान पर जा रहे है। वहां पर लोगों के सामने ये सच लाएंगे कि कैसे कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ धोखा किया है।

विजयवर्गीय ने राहुल गाँधी को घेरा 

पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गाँधी को घेरते हुए कहा-कौन से गांधी की बात कर रहे हैं..? जो ठीक तरीके से हिंदी में गांधी भी नहीं लिख पाते। एक गांधी जिन्होंने देश के गरीबों की व्यथा को समझा या फिर वो गांधी जो छुट्टी मनाने थाईलैंड जाते हैं। वह गांधी जो गाय की सेवा करते थे और यह गांधी जो बीफ खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds