लॉगिन

आईजीकेवी में एक बार फिर पेपर लीक ! बीएससी फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

Chhattisgarh August 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आईजीकेवी में एक बार फिर पेपर लीक ! बीएससी फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

आईजीकेवी में एक बार फिर पेपर लीक ! बीएससी फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक का एक और मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है। अब बीएससी फर्स्ट ईयर के ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स विषय का पेपर परीक्षा से पहले लीक होने की बात सामने आई है। इस मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त को सुबह 10 बजे ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ की परीक्षा निर्धारित थी। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से करीब 6 घंटे पहले सुबह 4 बजे पेपर लीक हो गया था।

पेपर से पहले वायरल हुए सवाल

पेपर लीक को लेकर सबसे गंभीर दावा यह है कि परीक्षा में पूछे गए 100 प्रतिशत प्रश्न कथित तौर पर पहले ही लीक हुए पेपर से समान थे। इससे पेपर की गोपनीयता और परीक्षा संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आईजीकेवी  में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले

आईजीकेवी में इससे पहले भी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। अब B.Sc फर्स्ट ईयर के फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स पेपर को लेकर सामने आए इस नए आरोप ने विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

फिलहाल पेपर लीक के इस दावे की आधिकारिक पुष्टि और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि प्रश्नपत्र वास्तव में परीक्षा से पहले लीक हुआ था या नहीं और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds