आज ही घर में लगाएं ये शनि प्रिय पौधा, बन जाएंगे धनवान, नहीं होगी पैसों की कमी

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लेकर कई तरह के नियम बताए गए हैं। हिंदू धर्म में भी पेड़-पौधों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। अगर कुछ पौधों को घर में लगा लिया जाए और उनकी रोज पूजा की जाए, तो देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इन पौधों के घर में रहने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही सुख-समृद्धि और शांति आती है। पौधों के लिए वास्तु शास्त्र में सही दिशा और सही स्थान बताया गया है। ऐसे ही शनि देव को प्रिय पौधा घर में लगा लिया जाए, तो कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

शमी का पौधा शनिदेव को बेहद प्रिय होता है। यदि इस पौधे को घर में लगा लिया जाए और प्रतिदिन इसकी पूजा की जाए, तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शमी का पौधा सही दिशा में लगाया जाए, तो धन लाभ होता है। इसे घर में लगाने से कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है। साथ ही जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित हैं, वे शमी के पौधे की विधिपूर्वक पूजा करें, तो इन दोषों से मुक्ति मिलती है।

मां लक्ष्मी की होगी कृपा

शमी का पौधा घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। माना जाता है कि शमी का पौधा धन को आकर्षित करता है। इसके घर में होने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है। शमी भगवान शिव को भी प्रिय होता है। इस पौधे को घर में लगाने से शिवजी की कृपा भी प्राप्त होती है।

इस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को शनिवार के दिन घर में लगाना चाहिए। इसे मुख्य द्वार पर भी लगाया जा सकता है। मुख्य द्वार से बाहर निकलते हुए ये पौधा आपके दाईं हाथ के तरफ होना चाहिए। यदि आप इसे मुख्य द्वार पर नहीं रख पा रहे हैं, तो इसे दक्षिण, पूर्व या फिर ईशान कोण में भी लगा सकते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी

शमी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। यदि ये पौधा सूख जाए, तो इसे हटा देना चाहिए। शमी के पौधे की नियमित रूप से सेवा करनी चाहिए। इस पौधे को साफ मिट्टी में ही लगाएं। शाम के समय नियमित रूप से इस पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक लगाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button