लॉगिन

VIDEO : थम नहीं रहा कुत्तों का आतंक : बच्चे को कुत्ते ने काटा, नगर निगम नहीं उठा रहा ठोस कदम

Chhattisgarh October 8, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : थम नहीं रहा कुत्तों का आतंक : बच्चे को कुत्ते ने काटा, नगर निगम नहीं उठा रहा ठोस कदम

VIDEO : थम नहीं रहा कुत्तों का आतंक : बच्चे को कुत्ते ने काटा, नगर निगम नहीं उठा रहा ठोस कदम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को एक कुत्ते ने बेरहमी से काट दिया। जिसके बाद रास्ते में जा रहे बुजुर्ग ने कुत्ते से बच्चे की जान बचाई। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद कुत्तो के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल हैं।

दरअसल यह पूरी घटना शहत के पोस्ट ऑफिस के पास की बताई जा रही है। शहर में आए दिन कुत्ते के काटने की घटना सामने आते रहती है। इसके बाद भी कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुत्ता बच्चे को नोंचते हुए दिखाई दे रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds