इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, यहां जानें पूरी पूजा विधि

देशभर में दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के इस सबसे बड़े त्योहार को लेकर सभी के मन का काफी उत्साह रहता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है।

पौराणिक महत्व

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का संबंध भगवान गोवर्धन यानी गिरिराज जी की पूजा का विधान है। इस दिन गोवर्धन पूजा के साथ में भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा देश में कुछ स्थानों पर अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गोवर्धन को 56 भोग लगाए जाते हैं। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन में कई श्रद्धालु इस दौरान गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए भी पहुंचते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है। इन दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत के साथ-साथ गौ माता की भी पूजा की जानी चाहिए।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

पंडितजी के मुताबिक, गोवर्धन पूजा  इस बार 14 नवंबर को की जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त सुबह 6.43 बजे से सुबह 8.52 तक रहेगा। ऐसे में गोवर्धन पूजा की कुल अवधि सिर्फ 2 घंटे 9 मिनट के लिए ही रहेगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 14 नवंबर को शोभन योग भी निर्मित हो रहा है, जो शुभ फलदायी होगा। शोभन योग 14 नवंबर को सुबह से शुरू हो जाएगा, जो दोपहर में 1.07 बजे तक रहेगा। वहीं अनुराधा नक्षत्र भी सुबह से शुरू हो जाएगा, जो 15 नवंबर की रात 3.24 बजे तक रहेगा।

ऐसे करें गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं। यदि आपके घर में पशुधन हैं तो गाय के गोबर से पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की भी आकृति बनाएं। इसके बाद पंचामृत के साथ इसकी पूजा करना चाहिए। भगवान कृष्ण की प्रतिमा को दूध से स्नान करने के बाद पूजन करें। अन्नकूट का भोग लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds