मनी प्लांट ही नहीं, ये पौधे पलट देंगे आपकी किस्मत, आज ही घर में लगाएं

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है, जो घर के लिए बेहद लकी माने जाते हैं। अगर इन्हें घर में लगाया जाए, तो ये परिवार में सुख-शांति लेकर आते हैं। घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाए, तो व्यक्ति सौभाग्य में वृद्धि होती है। मनी प्लांट ही नहीं बल्कि कई ऐसे पौधे हैं, जिनके घर में होने से किसी भी चीज की कमी नहीं होती। साथ ही हमेशा बरकत बनी रहती है। आइए, जानते हैं कि वे पौधे कौन-से हैं।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार घर की सकारात्मकता के लिए तुलसी को सबसे पवित्र और शुभ पौधा माना जाता है। तुलसी के पौधे का वास्तु में भी विशेष महत्व है। आप तुलसी को अपने घर के आंगन, बालकनी या खिड़कियों के पास रख सकते हैं। तुलसी के पौधे को नियमित रूप से रोशनी मिलनी चाहिए।

बांस का पौधा

बांस के पौधे को वास्तु और फेंगशुई दोनों में सौभाग्य से जोड़ा जाता है। बांस के पौधे में 5, 6 या 7 तने लगाना शुभ माना जाता है। यह पौधा व्यक्ति के लिए सुख-समृद्धि लेकर आता है। बांस का पौधा घर के पूर्वी कोने में रखना चाहिए।

शमी का पौधा

भगवान शिव की पूजा में शमी विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। शमी वृक्ष के होने से साधक पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में यह पौधा लगाने से सौभाग्य आता है। साथ ही इस पौधे को घर के अंदर लगाने से शनि के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं।

अपराजिता का पौधा

हिंदू धर्म में अपराजिता के पौधे का भी विशेष महत्व है। ऐसे में इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से देवी लक्ष्मी का वास होता है, जिससे साधक को धन की कमी नहीं होती है। साथ ही यह पौधा परिवार में अच्छा स्वास्थ्य लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds