प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरिदी शुरू : किसानो को एग्री स्टैक पोर्टल में आनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य, बिना पंजीयन नहीं बेच पाएंगे धान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर है. प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरिदी शुरू होने वाली है. ऐसे में जो किसान धान बेचने की सोच रहे है, और एग्री स्टैक पंजीयन नहीं करा पाए हैं, तो ये खबर आप के लिए है.

दरअसल इस बार धान बेचने के लिए किसानों को एग्री स्टैक पोर्टल में आनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है, जिस भी किसान का पंजीयन इसमें नहीं होगा, वो समर्थन मूल्य में धान नहीं बेच पाएंगे.

एग्रीस्टैक पोर्टल क्या है?

एग्रीस्टैक एक सुरक्षित डिजिटल प्रणाली है, जिसमें किसान की पहचान, जमीन का विवरण, फसल की जानकारी और कृषि गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड एकीकृत रूप से दर्ज होता है. किसान की सहमति के बिना इस डेटा को साझा नहीं किया जाता, जिससे उनकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है.

धान बेचने के लिए पंजीकरण अनिवार्य

इस साल सहकारी समितियों के माध्यम से धान बेचने वाले किसानों के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के खाते में पहुंचाने के लिए उठाया गया है.

किसानों को होने वाले फायदे

एग्रीस्टैक पोर्टल के जरिए किसानों को योजनाओं, सब्सिडी और सहायता राशि की जानकारी सीधे प्राप्त हो रही है.

बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी, और लाभ वितरण की प्रक्रिया तेज व पारदर्शी होगी.

कैसे करें पंजीकरण?

एग्रीस्टैक में पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद आसान है. किसान अपने आधार कार्ड और लोन बुक के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या सहकारी सोसायटी में जाकर मुफ्त पंजीकरण करवा सकते हैं. यह प्रोसेस कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है और किसान को तुरंत डिजिटल पहचान मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds