लॉगिन

पुरानी रंजिश में युवक पर चाक़ू से हमला, पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा

Chhattisgarh October 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुरानी रंजिश में युवक पर चाक़ू से हमला, पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा

पुरानी रंजिश में युवक पर चाक़ू से हमला, पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी वारदात सामने आई है। अमलीडीह चौक के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब युवक परिवार के साथ दिवाली मिलकर घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम पीयूष जॉन है। वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक व्यक्ति ने उनकी कार रोक दी और कमर में चाकू मारकर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसका उपचार जारी है। हमलावर की पहचान मोहित सिंह उर्फ डायमंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पीयूष जॉन से पुराना विवाद या आपसी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते दीपावली की रात उसने सार्वजनिक स्थान पर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित सिंह उर्फ डायमंड को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चाकू भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, अमलीडीह चौक क्षेत्र में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दिवाली की रात परिवार के साथ लौटते समय हुई यह घटना लोगों के लिए चौंकाने वाली रही। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds