फर्जी दस्तावेज के तैयार कर जमीन बेचने वाला गिरफ्तार, मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों से भी होगी पूछताछ

रायपुर। नवा रायपुर में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने भिलाई, सुपेला से गिरफ्तार अनवर आलक को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं फर्जी दस्तावेज जारी करने वालों से भी पुलिस जल्द पूछताछ करेगी। आरोपित ने दिल्ली निवासी महिला कमलेश जैन की नवा रायपुर स्थित 10 एकड़ जमीन खरीदी करने में फर्जीवाड़ा किया था।

मिली जानकारी के अनुसार नवा रायपुर के ग्राम तांदूल में फर्जी दस्तावेज बनाकर आरोपित ने 12.99 हेक्टेयर जमीन बेच दी थी। जमीन को तीन करोड़ 76 लाख में बेचा गया। नया रायपुर उप पंजीयक कार्यालय में इस जमीन की रजिस्ट्री बिना दस्तावेज की जांच किए करने की जानकारी आने के बाद मामले में राखी थाने में शिकायत के बाद अपराध दर्ज किया गया था। आरोपित इसके बाद आरोपित अनवर आलम को गिरफ्तार किया गया।

21 को कराई थी रजिस्ट्री :

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तांदूल पटवारी हल्का नंबर 26 में कमलेश जैन निवासी गीता नगर समता कालोनी, रायपुर के नाम नौ खसरा में कुल 12.99 हेक्टेयर जमीन है। जमीन बिक्री के लिए आकाश जैन निवासी निषाद पारा रायपुरा ने फर्जी ऋण पुस्तिका और फर्जी मुख्तारनामा तैयार कराकर अनवर आलम निवासी कृष्णा नगर सुपेला भिलाई, जिला दुर्ग को बेच दिया। नवा रायपुर उप पंजीयक कार्यालय में इस जमीन की रजिस्ट्री 21 दिसंबर 2023 को कराई गई। भूमि का फर्जी दस्तावेज बनाकर भूमि स्वामी कमलेश जैन काे विधवा बताकर उनके जमीन को बेचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds