गन्ने से भरे ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत, वाहन चालक गंभीर रूप से घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात सड़क हादसा हो गया। गन्ने से भरे ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गया। इस हादसे में स्कॉरपियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉरपियो पर छत्तीसगढ़ शासन लिखा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना बालोद के तरौद पेट्रोल पंप के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात स्कॉरपियो चालक बालोद की तरफ अपने घर जा रहा था और ट्रैक्टर करकाभाठ शक्कर कारखाना गन्ना लेकर बेचने जा रहा था। इस दौरान तरौद पेट्रोल पंप के पास स्कॉरपियो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कॉरपियो चालक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

चुनाव ड्यूटी के दौरान 45 दिन चली थी स्कॉरपियो

वहीं स्कॉरपियो पर लिखे छत्तीसगढ़ शासन के सवाल पर पुलिस ने बताया कि, कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव में गुंडरदेही एसडीएम मनोज मरकाम के लिए गाड़ी लगाई गई थी, यह वही गाड़ी है। चुनाव के दौरान यह 45 दिन तक चली थी। गाड़ी का मालिक ग्राम सिवनी निवासी लीलसेकुमार सिन्हा है। वह कृषि उपज मंडी में काम करता है। चुनावी ड्यूटी पर लगे स्कॉरपियो का काम खत्म होने के बाद भी वाहन मालिक ने गाड़ी में लिखा छत्तीसगढ़ शासन अब तक नहीं हटवाया था। यह तो लापरवाही का एक मामला है जो सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds