लॉगिन

विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन, सीएम साय और केदार कश्यप, देंगे सवालों के जवाब

Chhattisgarh March 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन, सीएम साय और केदार कश्यप, देंगे सवालों के जवाब

विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन, सीएम साय और केदार कश्यप, देंगे सवालों के जवाब

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है, जहां सदन में सीएम विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा प्रश्नों के जवाब देंगे. विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह, धरम लाल कौशिक स्मार्ट सिटी को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे.

वहीं, विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव में आय-व्यय को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे. सभापति अमर अग्रवाल प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे. विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम, संदीप साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds