होलिका दहन की अग्नि में चढ़ाएं कच्चा सूत, लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान

फाल्गुन अमाह की पूर्णिमा के दिन होली खेली जाती है। इससे एक रात पहले होलिका दहन करने की मान्यता है। शास्त्रों में यह माना गया है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। होलिका दहन से निकलने वाली अग्नि से नकारात्मकता खत्म होती है। इस अग्नि में कई तरह की वस्तुओं को अर्पित किया जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि होलिका दहन की अग्नि में कच्चा सूत चढ़ाने के क्या लाभ होते हैं।

होलिका दहन की अग्नि में कच्चा सूत चढ़ाने के लाभ

शास्त्रों में बताया गया है कि कच्चे सूत को होलिका दहन की अग्नि में परिक्रमा करते हुए डालना शुभ माना जाता है। हमारी सनातनी संस्कारों में कच्चा सूत बहुत ही पवित्र समझा जाता है। घर में हो रहे हर धार्मिक अनुष्ठान में इसका इस्तेमाल होता है।

कच्चे सूत को शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है। होलिका दहन में अगर आप कच्चा सूत अर्पित करते हैं, तो यह आपकी कुंडली में शनि का स्थान मजबूत कर देता है। आपकी कुंडली में अगर शनि का दोष है, तो उससे भी मुक्ति मिलती है।

कच्चा सूत का इस्तेमाल घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए भी किया जा सकता है। आपके घर में कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है, तो उसके नाम से कच्चा सूत लेकर होलिका दहन में अवश्य डाल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button