30 साल बाद गुड़ी पड़वा पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों के धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी, दूर होगी पीड़ा

गुड़ी पड़वा इस वर्ष 9 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शक संवत् 1946 शोभन नाम संवत्सर प्रारंभ हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुड़ी पड़वा पर ग्रहों का 30 साल बाद दुर्लभ संयोग बनेगा। इस दिन शश राजयोग, अमृत सिद्धि योग और सर्वाथ सिद्धि योग एक साथ आ रहे हैं। आइए जानते हैं हिंदू नववर्ष पर किन राशियों की किस्मत बदल सकती है।
मेष राशि
इस अवधि में भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। पार्टनर के माध्यम से आनंद और लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। जीवन की कई समस्याओं से पार पा सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी का अवसर मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशिवालों को बुद्धिमता से लाभ मिल सकता है। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रातों-रात भाग्य बदलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विदेश जाने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा।
मकर राशि
हर काम में किस्मत का साथ मिल सकता है। यह अवधि शत्रुओं से छुटकारा पाने में अधिक सहायक हो सकती है। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। पिछले कार्यों से अच्छा फल मिल सकता है। कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। नई ऊर्जा महसूस करेंगे।