रवीना नहीं ये हसीना थीं ‘दूल्हे राजा’ की हीरोइन, जानिए गोविंदा-कादर की फिल्म के किस्से

मुंबई : गोविंदा की ‘दूल्हे राजा’ 90 के दशक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक थी। ये ब्लॉकबस्टर फिल्म गोविंदा के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। कादर खान रवीना टंडन और गोविंदा की लाजवाब कॉमिक टाइमिंग हो या फिर ‘अंखियों से गोली मारे’ और ‘सुनो ससुर जी’ जैसे गाने हों, ‘दूल्हे राजा ने दर्शकों के भरपूर मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आज भी लोग इस फिल्म को बड़े चाव से देखते हैं।

0 जुलाई 1998 को थिएटर्स में रिलीज हुई दुल्हे राजा  को आज पूरे 25 साल हो गए हैं। हरमेश मल्होत्रा की निर्देशित फिल्म में गोविंदा, रवीना टंडन, कादर खान, जॉनी लिवर, प्रेम चोपड़ा, मोहनिश बहल और असरानी जैसे टैलेंटेड स्टार्स ने अहम किरदार निभाया था।

शुरू से अंत तक, इस फिल्म के एक-एक सीन ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया था। यही वजह है कि आज भी जब बात बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों की आती है तो ‘दूल्हे राजा‘ का नाम जरूर शामिल होता है। आइए, आपको ‘दूल्हे राजा’ से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हैं।

दूल्हे राजा से पहले था फिल्म का ये टाइटल

कादर खान और गोविंदा की कॉमेडी फिल्म का नाम पहले ‘दूल्हे राजा’ नहीं था। जी हां, पहले इस फिल्म का नाम ‘तू हसीन मैं जवान‘ रखा गया था। आखिरी मोमेंट पर इसका टाइटल चेंज किया गया।

क्या रवीना टंडन नहीं थीं दूल्हे राजा के लिए पहली पसंद?

सिल्वर स्क्रीन पर गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी हिट थी। ‘दूल्हे राजा’ में एक बार फिर उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। हालांकि, कम लोग जानते हैं कि पहले रवीना टंडन को ये रोल नहीं मिला था। वह फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले फिल्म का ऑफर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को दिया गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इस मूवी को ठुकरा दिया था।

दूल्हे राजा रही गोविंदा की आखिरी सोलो हिट!

गोविंदा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन ‘दूल्हे राजा‘ उनकी आखिरी सोलो हिट फिल्म मानी जाती है। दर्शकों को कादर खान और गोविंदा की नोकझोंक भरी कॉमेडी भा गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button