लॉगिन

CG VIDEO शो रूम से नई कार लेकर सीधे खेत में पहुंचा : पहली ही ड्राइव में हादसा, चार मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए खेत में घुसी

Chhattisgarh October 9, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG VIDEO शो रूम से नई कार लेकर सीधे खेत में पहुंचा : पहली ही ड्राइव में हादसा, चार मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए खेत में घुसी

CG VIDEO शो रूम से नई कार लेकर सीधे खेत में पहुंचा : पहली ही ड्राइव में हादसा, चार मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए खेत में घुसी

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में एक अजीब सा हादसा सामने आया है। एक व्यक्ति नई कार खरीदने पहुंचता है। कार खरीदकर वह जैसे ही शो रूम के भीतर से अपनी नई कार पर सवार होकर बाहर निकलने लगता है, वह कार पर से अपना कंट्रोल खो देता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी मालिक पूजा-पाठ कर कार में सवार होता है, कार स्टार्ट करते ही संभाल नहीं पाता और कार गेट फांदकर 4 मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए खेत में जा घुसती है। बताया जा रहा है कि, उसने सत्या सुजुकी शो रूम जांजगीर से ब्रेजा कार खरीदी। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds